तमिलनाडु में आज दोपहर विरुधुनगर जिले के मुथुलिंगपुरम स्थित एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब घटी जब मजदूर कारखाने के अंदर ज्वलनशील रासायनिक पदार्थों को स्थानांतरित कर रहे थे। विस्फोट के समय कारखाने के चार कमरों में कुल 30 मजदूर मौजूद थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरूधनगर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।