तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने स्कूलों, कॉलेजों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों के पास स्थित तमिलनाडु राज्य विपणन निगम की खुदरा शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि उसके अधीन चार हजार 675 खुदरा शराब की दुकानें चल रही हैं। इनमें से स्कूलों, कॉलेजों, पूजा स्थलों और बस टर्मिनलों से 500 मीटर के दायरे में चल रही 717 दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद करने का आदेश दिया गया है।
News On AIR | मई 12, 2026 1:47 अपराह्न
तमिलनाडु सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों के पास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया