मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए आज राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत एक दिन में 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में पौधारोपण किया और पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान का शुभारंभ किया।

 

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार वनों की कटाई से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ी है । उन्होंने कहा कि इसी वजह से पिछले साल अक्टूबर महीने में और इस साल जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य में असामान्य बाढ़ आयी थी और तापमान अप्रत्याशित रूप से 47 से 50 डिग्री सेल्सियस के स्तर तक पहुंच गया है।

 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने आस-पास और विशेषकर किसानों को अपनी मेड़ों पर पौधे लगाने चाहिए ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। इससे उन्हें कार्बन क्रेडिट योजना का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से वैश्विक संस्थाएं कार्बन क्रेडिट के लिए उत्तर प्रदेश को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दे रही हैं। यह राशि किसान कल्याण पर खर्च की जाएगी।

 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लखनऊ के अकबरनगर और आसपास के इलाकों में सौमित्र वन और नाइट सफारी की स्थापना करेगी। इन प्रयासों से यह क्षेत्र उत्कृष्ट ईको टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा तथा कुकरैल नदी पुनर्जीवित होगी।

 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पौधे दिये तथा कई किसानों को कार्बन क्रेडिट मनी वितरित की।

 

    इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री अरूण कुमार सक्सेना, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एवं बृजलाल सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश से सभी प्रभारी मंत्री एवं जन प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….