नवम्बर 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न | China | Japan | Taiwan

printer

ताइवान ने चीन पर राजनीतिक लाभ के लिए जापान के साथ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया

ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय – एमएनडी ने कहा है कि उसने अपने जलक्षेत्र के आसपास नौ चीनी सैन्य विमानों, चार नौसैनिक जहाजों और दो जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया है। एमएनडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी – पीएलए के विमानों की आठ उड़ानें, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी – पीएलएएन के आठ जहाज और दो आधिकारिक जहाजों की गतिविधियों का पता चला है। आठ में से दो उड़ानों ने मध्य रेखा को पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने चीन पर राजनीतिक लाभ के लिए जापान के साथ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।