सितम्बर 9, 2025 9:16 अपराह्न

views 60

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने सी पी राधाकृष्णन को उपराष्‍ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सी पी राधाकृष्णन को नया उप-राष्‍ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ने कहा कि श्री राधाकृष्णन का दशकों का सार्वजनिक जीवन में समृद्ध अनुभव देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उपराष्‍ट्रपति बनने पर सी पी राधाकृष्णन को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन सदैव समाज की सेवा करने और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है।   गृह मंत्री अमित शाह ने भी सी. पी. राधाकृष...

सितम्बर 5, 2025 6:35 पूर्वाह्न

views 56

शिक्षक दिवस आज, राष्ट्रपति करेंगी शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

आज शिक्षक दिवस है। यह दिन शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार उन उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने समर्पण और प्रतिबद्धता से शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाया है और विद्यार्थियों के जीवन पर उसका गहरा असर पड़ा है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्म...

अगस्त 31, 2025 7:07 अपराह्न

views 30

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल मैसूर स्थित अखिल भारतीय वाणी और श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को, वे चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति तिरुवरुर स्थित तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।    

अगस्त 14, 2025 8:59 अपराह्न

views 38

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने इसका श्रेय सामाजिक क्षेत्र की पहलों के साथ-साथ सर्वांगीण आर्थिक विकास को दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अमृत काल में आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी क्षमतानुसार योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा, महिलाएँ और वे समुदाय जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, विकसित भारत का न...

अप्रैल 20, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 31

दुनिया भर में आज मनाई जा रही है ईस्टर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्‍टर की दी शुभकामनाएं

आज ईस्टर है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाए जाने के बाद आज ही के दिन उनका पुनर्जन्‍म हुआ था। आज इस अवसर पर दुनिया भर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईस्‍टर की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार निस्वार्थ प्रेम और सेवा का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईसा मसीह का जीवन सत्य, न्याय तथा करुणा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। उन्होंने ईसा मसीह के जीवन-मूल्यों को ...

मार्च 8, 2025 12:51 अपराह्न

views 46

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति से विकसित भारत पर एक दिन का सम्‍मेलन शुरू

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति से विकसित भारत पर एक दिन का सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता कर रही हैं। सम्‍मेलन के बाद उच्‍च स्‍तरीय परिचर्चा होगी और तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा। महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी देवी भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।

जनवरी 6, 2025 7:32 अपराह्न

views 17

सरकार अनुसूचित जनजाति सहित समाज के सभी वर्गो के उत्‍थान के लिए काम कर रही है: राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि । राष्‍ट्रपति मुर्मु ने नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित विभिन्‍न राज्‍यों के पंचायती राज संस्‍थाओं से जुडी अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण देश में लोकतंत्र का आधार है। उन्‍होंने कहा कि संविधान ने महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है। LIVE: President Droupadi Murmu addresses the women representatives belonging to Schedule Tribes from the Panchayati Raj Institutions of different States...

जनवरी 3, 2025 3:58 अपराह्न

views 33

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए निमहंस को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए निमहंस को बधाई दी है। बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि निमहंस आज मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में विश्‍व का नेतृत्‍व कर रहा है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि हमारे समाज में मनोरोग को लेकर धारणा अच्‍छी नहीं है। लेकिन निमहंस जैसे संस्थान ने मानसिक विकार वाले रोगियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान किया है। निमहंस द्वारा शुरू की गई टेली मानस सेवाएं ...

नवम्बर 28, 2024 2:04 अपराह्न

views 25

भारत की रक्षा क्षमता ने विश्‍व का ध्यान आकर्षित किया है: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत की रक्षा क्षमता ने विश्‍व का ध्यान आकर्षित किया है। वेलिंगटन ऊटी में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ ट्रेनिंग कॉलेज में एक संबोधन में राष्‍ट्रपति ने कहा कि रक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी पर देश को गर्व है। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन की अपनी हाल की यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ खडी हैं। उन्होंने विभिन्न देशों से विशेष पाठ्यक्रम में भाग लेने वाली महिला अधिकारियों की सराहना की। एक महिला न...

नवम्बर 14, 2024 9:09 अपराह्न

views 25

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश सही मायने में तब विकसित बनेगा जब जनजातीय लोग भी विकसित बनेंगे। जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों की तीव्र गति से प्रगति राष्ट्र की प्राथमिकता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश चाहता है कि जनजातीय समुदायों की सदियों पुरानी पहचान बरकरार रहे और साथ ही वे आधुनिक विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। #BirsaMunda150 || जनजातीय लोगों के जीवन को बेहतर होता देखकर मुझे खुशी होती है...