सितम्बर 21, 2024 5:10 अपराह्न

views 50

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि किसी भी लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। हिंसा किसी भी समाज में लिए बहुत महंगी साबित होती है। राष्ट्रपति मुर्मु ने वामपंथी उग्रवादियों से हिंसा छोड़ने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास करेगी।

सितम्बर 19, 2024 8:01 अपराह्न

views 44

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपील की है कि बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों से अपील की है कि बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें।     मध्‍य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि आपके सहयोग और मार्गदर्शन से बेटियां बड़े सपने देखेंगी और उन्हें साकार करेंगी, तभी आप देश के विकास में भागीदार बन पाएंगे।     श्रीमती मुर्मु ने विद्यार्थियों से कहा कि भविष्य में आप किस क्षेत्र में या किस पद पर कार्य करेंगे, इसका निर्णय आपकी क...

सितम्बर 8, 2024 9:16 अपराह्न

views 33

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालिंपिक खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालिंपिक खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अकेले पेरिस में 29 पदकों की संख्या भारत द्वारा अब तक सभी 13 पैरालिंपिक खेलों में जीते गए 60 पदकों का लगभग आधा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि 2016 तक 11 पैरालिंपिक में भारत ने 12 पदक जीते थे। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत ने अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए 19 पदकों के साथ एक बड़ी छलांग लगाई, जबकि पेरिस में यह संख्या ...

सितम्बर 8, 2024 4:28 अपराह्न

views 42

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल लखनऊ में एक इमारत के ढहने से मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है  

        राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल लखनऊ में एक इमारत के ढहने से मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्‍येक व्‍यक्ति के निकट परिजन को दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रूपये दिए जाएंगे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

सितम्बर 1, 2024 6:54 अपराह्न

views 35

लंबित मामलों को कम करना, न्‍यायपालिका के लिए एक बडी चुनौती- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  

          राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि लंबित मामलों को कम करना, न्‍यायपालिका के लिए एक बडी चुनौती है। नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय जिला न्‍यायपालिका सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सभी हितधारकों को एकजुट होकर लंबित मामलों का समाधान तलाशना चाहिए।     केंद्रीय विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि न्‍याय प्रणाली का एक अच्‍छा पारिस्थितिकी तंत्र नागरिकों के लिए उपलब्‍ध होना चाहिए।     भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति धनंजय चंद्रचूड ने क...

जुलाई 30, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 35

वायनाड में भूस्खलन से लोगों की मौतों पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने व्यक्त किया गहरा शोक

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वायनाड में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने प्रार्थना की है।उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

जुलाई 11, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 34

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। ये मैच राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है। इस समय बैडमिंटन में महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। साइना नेहवाल सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के तहत व्याख्य...

जुलाई 9, 2024 4:20 अपराह्न

views 33

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन.आई.एस.ई.आर के 13वें स्‍नातक समारोह को किया संबोधित

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) के छात्रों से मानवता और राष्‍ट्र के लिए अपनी शिक्षा और ज्ञान का इस्‍तेमाल करने को कहा है। भुवनेश्‍वर में एनआईएसईआर के 13वें स्‍नातक समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने इस संस्‍था के स्‍नातकों को बधाई दी। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्‍ठ कार्य करते हुए देश के लिए प्रशंसा अर्जित करें।  राष्‍ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा को अमृत के समान बताते हुए कहा कि ...

जुलाई 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि इन गर्मियों में देश भर में प्रचंड गर्मी का सामना करना पडा है और हाल के वर्षों में विश्‍व भर में बेहद खराब मौसम की घटनाएं बढ़ी है। उन्‍होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को समर्थन करने के लिए अपने स्तर पर भी काम करने का आह्वान किया। चार दिन की ओडिसा यात्रा पर गई राष्‍ट्रपति रथयात्रा और अन्‍य समारोह में शामिल हुई। वे आज सुबह पुरी के बीच पर गई। इस...

जून 29, 2024 2:11 अपराह्न

views 31

बोलीविया: राष्ट्रपति लुइस एर्से के खिलाफ असफल तख्तापलट पर जनरल जुआन जोस ज़ुनिगा और दो अन्य पूर्व सैन्य प्रमुखों को छह महीने की निवारक हिरासत की सजा

बोलीविया के अधिकारियों ने बताया कि यहां की एक अदालत ने राष्ट्रपति लुइस एर्से के खिलाफ असफल तख्तापलट पर जनरल जुआन जोस ज़ुनिगा और दो अन्य पूर्व सैन्य प्रमुखों को छह महीने की निवारक हिरासत की सजा सुनाई है।       बोलीविया के मंत्री एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने बताया कि एक असफल सैन्‍य तख्‍तापलट में संलिप्तता के कारण बृहस्पतिवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अधिकतर बोलीविया के सैनिक हैं।      इससे पहले, बुधवार को जनरल जुआन जोस ज़ुनिगा के नेतृत्‍व में सैकड़ों सैनिकों ने बोलीविया के राजनीतिक...