जनवरी 22, 2025 4:13 अपराह्न

views 36

उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष कैबिनेट बैठक आज प्रयागराज में आयोजित हुई

उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष कैबिनेट बैठक आज प्रयागराज में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अरैल क्षेत्र के त्रिवेणी संकुल में हुई बैठक में राज्य सरकार के सभी 54 मंत्री शामिल हुए। हमारे संवाददाता ने बताया कि बैठक में जन कल्याण और राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत हाथरस, बागपत और कासगंज में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।   उन...

जनवरी 21, 2025 10:26 अपराह्न

views 53

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए लगभग आठ से 10 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया है कि रेलवे ने चार सौ से अधिक मेला विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है।

जनवरी 21, 2025 9:50 अपराह्न

views 51

हरियाणा रोडवेज ने प्रयागराज में महाकुंभ के लिए पलवल डिपो से स्पेशल बस सेवा शुरू की

हरियाणा रोडवेज ने प्रयागराज में महाकुंभ के लिए पलवल डिपो से स्पेशल बस सेवा शुरू की है। यह बस मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर और कौशांबी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे पलवल बस डिपो से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजे प्रयागराज से वापस आएगी। यह बस सेवा 29 फरवरी तक जारी रहेगी।

जनवरी 19, 2025 7:38 अपराह्न

views 40

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग की घटना के बाद सीएम योगी ने घटना स्‍थल का किया निरीक्षण

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र के सैक्‍टर 19 में आज शाम आग लग गई जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्नि शमन सेवा, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल के दल मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी इस घटना के संबंध में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से फोन पर बात की है। योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री को घटना के तथ्‍यों से अवगत कराया है। #WATCH || उत्तर प्रदेश के म...

जनवरी 19, 2025 7:38 अपराह्न

views 56

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र के सैक्‍टर 19 में लगी भीषण आग

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र के सैक्‍टर 19 में आज आग लग गई जिस पर जल्‍दी ही काबू पा लिया गया। बताया गया है कि इसमें एक व्‍यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्‍पताल भेजा गया है। लोगों का कहना है कि खाना बनाते समय एक टैंट में आग लग गई। महाकुंभ-2025 ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि प्रशासन को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुंरत मौके पर पहुंचा गया और तेजी से आग पर काबू पा लिया। मेला प्रशासन ने कहा है कि अब सब कुछ सामान्‍य है।

जनवरी 12, 2025 9:49 अपराह्न

views 35

प्रयागराज में कल पौष पूर्णिमा पर पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ की होगी शुरुआत

प्रयागराज में कल पौष पूर्णिमा पर पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत होगी। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ के लिए लाखों श्रद्धालु, तीर्थयात्री और आगंतुक शहर में पहुंच चुके हैं। सरकार ने आयोजन को सुरक्षित, संरक्षित और यादगार बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। #MahaKumbhCalling || Glimpses of different places in Prayagraj today. The first Amrit Snan of Mahakumbh 2025 will be held tomorrow#MahaKumbh2025 | #एकता_का_महाकुम्भ | @MIB_India | @PIB_India | @AkashvaniAIR | @prasarbharati | #Mahakumbh ...