जुलाई 30, 2024 12:13 अपराह्न
47
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज शाम लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज शाम लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं। केंद्रीय बजट इस महीने की 23 तारीख को पेश किया गया था, जिसमें सरकार ने सभी के लिए अवसर पैदा करने के लिए नौ प्राथमिकताएं सूचीबद्ध की हैं। ये प्राथमिकताएं कृषि में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार, अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुधार करना है। वित...