अगस्त 1, 2024 1:55 अपराह्न

views 16

केरल: वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी

केरल में वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहतकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस जिले में मंगलवार को एक भयानक भूस्खलन के कारण जान—माल की काफी क्षति हुई है। राहतकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में जमे मलबे के ढेर में दबे जीवित बचे लोगों और मृतकों की तलाश कर रहे हैं। जंगलों की सीमा से लगे पुंचिरीवट्टोम क्षेत्र में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। इस क्षेत्र को भूस्खलन की उत्पत्ति का केंद्र बताया जा रहा है। तलाशी अभियान के लिए खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ...

अगस्त 1, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 20

केरल: वायनाड में भारी भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 250 तक पहुंची, आज स्थिति का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राहुल गांधी

  केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। भारतीय सेना ने बताया है कि कल प्रभावित क्षेत्रों से 179 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अट्टमाला, मुंडक्कई और चूरलमाला में राहत टुकड़ियां तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। इनमें एक-एक डॉग स्क्वायड को शामिल किया गया है। चूरलमाला में जलधारा पर 190 फीट लंबे पुल का निर्माण कार्य कल देर रात तक जारी रहा, जोकि आज दोपहर तक पूरा हो जाएगा। यह पुल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों, भारी मशीनरी और अन्य सामग्रियों को पहुंचाने के ल...

जुलाई 31, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 3

केरल: वायनाड में शवों को निकालने का काम  जारी,  मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हुई

  केरल में बचावकर्मियों ने वायनाड के मुंडक्कई में और शवों निकालना शुरू कर दिया है, जहां कल हुए भीषण भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति हुई है।  माना जा रहा है कि मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं। मलप्पुरम जिले में चलियार नदी से और शव निकाले जा रहे हैं। कल हुए भूस्खलन में कई शव नदी में बह गये थे। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। 186 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग लापता हैं, लेकिन यह संख्या और भी अधिक होने की सं...

जुलाई 30, 2024 2:18 अपराह्न

views 31

केरल: वायनाड में राहत और बचाव कार्य जारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

केरल के वायनाड में राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी), बेंगलुरु से सेना के जवानों को भेजा जा रहा है, जहां आज सुबह हुए भारी भूस्खलन में कई लोगों की जान चली गई। एमईजी चूरलमाला क्षेत्र में एक वैकल्पिक पुल के निर्माण में मदद करेगा, जो अचानक बाढ़ में बह गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खोज और बचाव कार्यो में सहायता के लिए ड्रोन और पुलिस दस्तों के उपयोग का निर्देश दिया। तिरुवनंतपुरम में पुलिस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जिसके नंबर हैं : 94979004...

जुलाई 30, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 35

केरल: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल इलाके में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। श्री शाह ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।   घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त करते हुए रक्षा मंत्री ने मलबे में दबे सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना की।    

जुलाई 30, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। प्रध...

जुलाई 30, 2024 10:36 पूर्वाह्न

views 41

केरल के कई जिलों में भारी बारिश जारी, कई इलाकों में भूस्खलन की सूचना

  केरल में कई हिस्सों, खासकर राज्य के मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी है। वायनाड, इडुक्की और पलक्कड़ जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है। वायनाड में आज सुबह तड़के मुंडक्कयिल इलाके में भूस्खलन की सूचना मिली है। अट्टामाला और मुंडक्कयिल क्षेत्र जिले के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।   भूस्खलन में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों- वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन...

जुलाई 26, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 31

निपाह वायरस: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा- निपाह विषाणु के कारण चौदह वर्षीय किशोर के संपर्क में आए आठ लोगों की जांच में सभी लोग विषाणु से मुक्‍त पाए गए

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा है कि पिछले रविवार को निपाह विषाणु के कारण चौदह वर्षीय किशोर के संपर्क में आए आठ लोगों की जांच में सभी लोग विषाणु से मुक्‍त पाए गए हैं। श्रीमती जार्ज कल शाम मल्लपुरम जिलाधीश कार्यालय में आयोजित ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रही थीं। दो लोगों को कल मंजेरी और कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन्‍हें मिलाकर दोनों अस्‍पतालों में दाखिल कुल मरीजों की संख्‍या बढ़कर आठ हो गई है।   निपाह संक्रमितो के संपर्क में 472 लोग आये हैं जिनमें से 220 लो...

जुलाई 21, 2024 2:18 अपराह्न

views 24

केरल के मल्‍लापुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित चौदह वर्षीय किशोर का निधन

      केरल के मल्‍लापुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित चौदह वर्षीय किशोर का आज सुबह निधन हो गया। यह किशोर कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में वेंटिलेटर पर था। आज सुबह दस बजकर पचास मिनट पर उसे दिल का दौरा पडा, उसके रक्‍तचाप में गिरावट आई और अंदरूनी रक्‍तस्राव की वजह से उसकी मृत्‍यु हो गई। निपाह प्रोटोकॉल के अनुसार ही उसका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। कोझिकोड विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला और पुणे स्थित राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद कल इस किशोर के निपाह से संक्रमित हो...

जुलाई 17, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 28

केरल: लगातार जारी तेज वर्षा के कारण प्रशासन ने 8 जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की

केरल में लगातार जारी तेज वर्षा के कारण प्रशासन ने आज 8 जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिन जिलों में छुट्टी घोषित की गई है उनमें कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की, अलपुझा और कोट्टायम शामिल हैं। इन जिलों में टयूशन केन्‍द्रों, आंगनवाडी और पेशेवर शिक्षा संबंधी महाविद्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। हालांकि जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे।   भारतीय मौसम विभाग ने ...