सितम्बर 14, 2024 9:56 अपराह्न

views 34

रांची समेत राज्य भर में आज प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा

रांची समेत राज्य भर में आज प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। इस बीच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

सितम्बर 14, 2024 7:30 अपराह्न

views 19

देवघर जिले में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई

देवघर जिले में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिले के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने आज बताया कि 30 लोगों में डेंगू और छह में चिकनगुनिया होने के संदेह पर सभी की जांच कराई गयी थी। रिपोर्ट में चिकनगुनिया के सभी छह सैंपल निगेटिव पाए गए। श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और अस्पताल में जांच लगातार जारी है।

सितम्बर 14, 2024 7:27 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जमशेदपुर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जमशेदपुर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें टाटानगर-पटना, वाराणसी-देवघर, टाटानगर-ब्रह्मपुर, हावड़ा-धनबाद-गया, हावड़ा-दुमका-भागलपुर और हावड़ा-टाटानगर-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची में बताया कि इन रेलगाड़ियों का उद्घाटन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के बीस ह...

सितम्बर 14, 2024 3:53 अपराह्न

views 19

Jharkhand: राज्य में भाजपा की ओर से 20 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरु की जायेगी

राज्य में भाजपा की ओर से 20 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरु की जायेगी। इसकी शुरुआत साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से होगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए साहिबगंज जिला मुख्यालय में भाजपा की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के बाद राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

सितम्बर 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस दौरान रांची के अलावा खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की गयी है।

सितम्बर 4, 2024 7:00 अपराह्न

views 21

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच चल रही है

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर  ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच चल रही है। विधानसभा चुनाव को  लेकर साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने  साहेबगंज के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच  की गई। बता दें कि इन  दिनों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की सफाई और तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।  

सितम्बर 4, 2024 6:58 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के तहत 70 करोड़ की राशि हस्तांतरित की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दक्षिणी छोटानागरपुर प्रमंडल की लाभुकों के बीच मंइयां सम्मान योजना के तहत उनके खाते में 70 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस सिलसिले में रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि मात्र पच्चीस दिन में लाखों महिलायें इस योजना से जुड़ चुकी हैं।      

सितम्बर 4, 2024 6:51 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है।  इस दौरान श्रीमोदी टाटा-पटना समेत पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी  झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। श्रीमोदी के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया। वहीं साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे ...

सितम्बर 4, 2024 3:55 अपराह्न

views 22

केंद्रीय जांच एजेंसी-सीबीआई ने गिरिडीह में अनाज घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की

केंद्रीय जांच एजेंसी-सीबीआई ने गिरिडीह में अनाज घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने आज एफसीआई से जुड़े संवेदक रामजी पांडे के घर और गोदाम में दबिश दी है। सीबीआई की एक दूसरी टीम एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर भी छापेमारी की।अभी-अभी खबर मिली है कि थोड़ी देर पहले केन्द्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी खत्म हो गयी है। सीबीआई के अधिकारी अपनी जांच पूरी कर वापस लौट गये हैं।

सितम्बर 4, 2024 3:54 अपराह्न

views 19

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस याचिका में श्री कोड़ा ने कोयला घोटाला मामले में सजा पर रोक लगाने का आग्रह किया है ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकें।