मई 10, 2024 8:40 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो जायेगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो जायेगा। इस चरण में झारखंड की चार संसदीय क्षेत्रों खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में हो रहे पहले चरण के चुनाव की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी  है।

मई 10, 2024 8:39 अपराह्न

views 11

संताल परगना में पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोर्चा संभाला

संताल परगना में पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दुमका में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

मई 10, 2024 8:38 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इस चरण में झारखंड की तीन संसदीय सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए एक जून को मतदान होना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इन तीनों सीटों पर अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार होने के कारण 11 और 12 मई को नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी।

मई 10, 2024 5:20 अपराह्न

views 24

गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए के साझा प्रत्याशी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा प्रसाद महतो सहित 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए के साझा प्रत्याशी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा प्रसाद महतो सहित 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बोकारों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।

मई 10, 2024 5:19 अपराह्न

views 23

देशभर के साथ ही राजधानी रांची और राज्यभर में आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है

देशभर के साथ ही राजधानी रांची और राज्यभर में आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोग स्नान-दान के अलावा गहनों की खरीदारी करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं।

मई 10, 2024 5:06 अपराह्न

views 18

आचार संहिता लागू होने के बाद से कोडरमा में उत्पाद विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है

आचार संहिता लागू होने के बाद से कोडरमा में उत्पाद विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। 16 मार्च से लेकर अब तक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में कुल 166 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मई 10, 2024 5:03 अपराह्न

views 18

झारखंड उच्च न्यायालय में रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन से जुड़े सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में सुनवाई पूरी

झारखंड उच्च न्यायालय में रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन से जुड़े सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में सुनवाई आज पूरी हो गई। इस मामलेे में 14 मई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर पिछले साल ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर और अन्य कागजात बरामद किये गये थे।

मई 10, 2024 5:01 अपराह्न

views 22

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगित में शामिल हजारीबाग के 48 में से 20 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक हासिल किया है।

मई 10, 2024 4:59 अपराह्न

views 25

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सीता सोरेन के नामांकन के बाद दुमका शहर के यज्ञ मैदान में एक चुनावी सभा होनी है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोगों को संबोधित करेंगे। संताल की तीनों सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल पर आज नामांकन हो रहे हैं। दोनों खेमे से रैली और जनसभाएं भी होंगी। झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्...

मई 10, 2024 4:51 अपराह्न

views 22

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा सीट के गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा सीट के गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए इंडी गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की।