मई 20, 2024 4:09 अपराह्न

views 34

हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों  के  मतदाताओं में विशेष उत्साह

= के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों  के  मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यहां मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं  की  लंबी कतारें लगी  हुई  है। वहीं चतरा के भी विभिन्न बूथों पर महिलाओं और युवा मतदाताओं की कतार सुबह से ही देखने को मिल रही है। वहीं चतरा सीट के अंतर्गत आने वाले लातेहार जिले के विभिन्न बूथों पर मतदान को लेकर मतदाताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गिरिडीह के विभिन्न बूथों पर पूरी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार...

मई 20, 2024 4:07 अपराह्न

views 14

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज मतदान

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में  3 लाख 16 हज़ार दो सौ 14  मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 लाख 64 हज़ार 1 सौ 16 पुरुष तथा 1 लाख 52 हज़ार 37 महिला वोटर्स हैं। यहां ग्यारह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन और भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा के बीच मुख्य मुकाबला है। पिछले वर्ष दिसम्बर माह के अंत में सरफराज अहमद द्वारा विधायक का पद छोड़ने के बाद से यह सीट खाली थी।

मई 20, 2024 3:57 अपराह्न

views 17

जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। वे कल रांची में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश अब बदलाव चाह रहा है और अब तक हुआ चुनाव यही इशारा कर रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने रांची म...

मई 20, 2024 3:54 अपराह्न

views 26

पांचवें चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग समेत देश के 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के 49 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान

पांचवें चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग समेत देश के 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के 49 लोकसभा सीटों के लिए आज सवेरे सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित पहचान पत्र के आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं । इन सीटों के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और हिंसा रहित चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान क...

मई 10, 2024 8:50 अपराह्न

views 20

गोड्डा में पार्टी उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया

गोड्डा में पार्टी उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया और लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला और केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में उठाये गये कदमों का जिक्र किया।

मई 10, 2024 8:49 अपराह्न

views 26

साहिबगंज जिले में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संभाली

साहिबगंज जिले में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संभाली। जिले के सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही बेहतर झारखंड का निर्माण कर सकती है।

मई 10, 2024 8:47 अपराह्न

views 17

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुमका में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन और साहिबंगज में राजमहल सीट से पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी रैली की। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, बादल, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम के अलावा झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।  इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने केन्द्र सरकार पर राज्य के आदिवासियों और दलितों के साथ धोखा करने का आरोप...

मई 10, 2024 8:45 अपराह्न

views 21

जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। आज उनकी एसएलपी पर सुनवाई करते हुए कहा कि अब यह याचिका निरर्थक है और इसे निष्पादित कर दिया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसएलपी दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इसपर फैसला आने में देर होता देख हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत का रूख किया था, लेकिन इस बीच 29 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जमानत के लिए ट्...

मई 10, 2024 8:44 अपराह्न

views 19

राजधानी रांची समेत राज्य भर में तापमान में आयी गिरावट के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया

राजधानी रांची समेत राज्य भर में तापमान में आयी गिरावट के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कहा कि मौसम में परिवर्तन को देखते हुए 13 मई से सभी स्कूल खोलने का आदेश दिया गया। 13 मई से सभी स्कूल में कक्षाएं पूर्व निर्धारत समय पर संचालित होंगी।

मई 10, 2024 8:42 अपराह्न

views 19

झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाली ईडी की याचिका पर सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाली ईडी की याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने प्रतिवादी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई हाई कोर्ट के ग्रीष्म अवकाश के बाद होगी।