मई 20, 2024 7:55 अपराह्न

views 16

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के लिए चिह्नित कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मई 20, 2024 5:50 अपराह्न

views 14

छठे चरण में पच्चीस मई  को रांची लोकसभा सीट के होने वाले चुनाव  को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में

छठे चरण में पच्चीस मई  को रांची लोकसभा सीट के होने वाले चुनाव  को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां शांतिपूर्ण, भयमुक्त और हिंसा  रहित माहौल में सुनयोजित और व्यवस्थित  तरीके से  चुनाव कराने  के लिए  अठारह हजार आठ  सौ  बारह कर्मियों  को ड्यूटी  पर लगाए जाने को  लेकर सूची तैयार कर ली गई है।

मई 20, 2024 5:44 अपराह्न

views 15

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अबतक एक अरब इक्कीस करोड़ इक्यान्बे लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से  अबतक  एक अरब इक्कीस करोड़ इक्यान्बे लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री और  नकदी  जब्त की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि आयकर विभाग के दायरे में लगभग पांच  करोड़,  सात लाख  बहत्तर हजार रुपए  की  नकद राशि और अन्य बहुमूल्य सामग्री की जांच की गई। इसके बाद जहां दो करोड़  निन्यान्बे लाख छियत्तर हजार रुपए मूल्य की सामग्री  जब्त कर  ली गई, वहीं  एक  करोड़ बासठ लाख इक्यावन हजार रुपए संबंधित  पक्षों को वापस  कर  दिए  गए। गौरतलब है कि ...

मई 20, 2024 5:27 अपराह्न

views 22

देवघर जिला पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

देवघर जिला पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से पांच मोबाइल फोन , चार सिम कार्ड और आठ एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। ये साइबर अपराधी समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बनकर लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मई 20, 2024 4:36 अपराह्न

views 30

राज्य में तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में एक केंद्रीय मंत्री और तीन विधायकों समेत 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा

राज्य में तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में एक केंद्रीय मंत्री और तीन विधायकों समेत 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। चतरा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हज़ारीबाग़ से 17  प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में चतरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी,  कोडरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा देवी और सीपीआई एमएल के विनोद सिंह और हज़ारीबाग़ सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल तथा कांग्रेस के जे पी भाई पटेल  के बीच मुख्य मुकाबला है।

मई 20, 2024 4:33 अपराह्न

views 15

राज्य के सभी जेलों में जेल अदालत और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

राज्य के सभी जेलों में कल जेल अदालत और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । झालसा के निर्देश पर डालसा की ओर से आयोजित जेल अदालत में कई कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया। वहीं , सरकार द्वारा मिलने वाली वाली कानूनी सेवाओं की भी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई गई। धनबाद में आयोजित जेल अदालत में दो कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया।

मई 20, 2024 4:32 अपराह्न

views 17

राज्य में मतदान  प्रक्रिया में महिलाओं और दिव्यांगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक विशेष पहल

राज्य में मतदान  प्रक्रिया में महिलाओं और दिव्यांगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत पांचवें चरण में लोक सभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 73 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं । इसमें चतरा में 16, कोडरमा में 23 और हजारीबाग में 34 मतदान केंद्र में वोटिंग करने की सारी जिम्मेवारी महिला मतदान कर्मियों के द्वारा निभाई जा रही है। इसके अलावा 13 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांग मतदान कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है, जबकि तेरह मतदान केंद्रो...

मई 20, 2024 4:30 अपराह्न

views 19

राजधानी रांची में चल रहे प्रथम रांची हॉकी लीग में आज हुलहुन्दू, रांची और हॉकी गुमला तथा एजी झारखंड और फगुआ इलेवन के बीच मैच खेला जाएगा

राजधानी रांची में चल रहे प्रथम रांची हॉकी लीग में आज हुलहुन्दू, रांची और हॉकी गुमला तथा एजी झारखंड और फगुआ इलेवन के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले कल पुरुष वर्ग में एनटीएचए जमशेदपुर ने झारखंड इलेवन पर दो -शून्य से जीत दर्ज की । वहीं, महिला वर्ग में सुपर क्वीन क्लब ने साई, रांची को पराजित किया। हॉकी झारखंड के सहयोग से मरांग गोमके ऐस्ट्रो टर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित इस लीग का फाइनल मुकाबला दो जून को खेला जाएगा।

मई 20, 2024 9:26 अपराह्न

views 17

राज्य के तीन लोक सभा सीटों के लिए छह हजार सात सौ पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं

राज्य के तीन लोक सभा सीटों के लिए छह हजार सात सौ पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 58  लाख 34 हज़ार 6 सौ 18  मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें चतरा सीट के लिए 16 लाख 89 हज़ार 9 सौ 26, कोडरमा के लिए 22 लाख 05 हज़ार 3 सौ 18 और हज़ारीबाग़ के लिए 19 लाख, 29 हज़ार 3 सौ 74  मतदाता वोट करेंगे।  इनमें 29 लाख 99 हज़ार 2 सौ 33 पुरुष, 28 लाख 35 हज़ार 3 सौ 29 महिला,   92 हज़ार 4 सौ 9 दिव्यांग, 56 थर्ड जेंडर,  पचासी वर्ष से अधिक उम्र के 36 हज़ार 6 सौ 79 तथा 4 सौ 81 मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं।

मई 20, 2024 4:20 अपराह्न

views 43

राज्य के तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं

राज्य के तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आम से लेकर खास मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग के लिए उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।  केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी अपने परिवार के साथ कोडरमा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाराडीह में बने बूथ संख्या एक सौ छियानबे पर अपना वोट डाला। इधर चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं हजारीब...