जून 7, 2024 2:50 अपराह्न

views 18

देवघर जिले की पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते से रुपये उड़ानेवाले पांच साइबर अपराधियों को कल गिरफ्तार किया

देवघर जिले की पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते से रुपये उड़ानेवाले पांच साइबर अपराधियों को कल गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्र के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने जिले के पथरौल और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इन साइबर अपराधियों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन और अलग-अलग कंपनियों के 11 सिम कार्ड बरामद किये हैं।

जून 7, 2024 2:34 अपराह्न

views 12

यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल किया जायेगा

ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल किया जायेगा। यह ट्रेन कल रांची से दोपहर दो बजकर दस मिनट पर प्रस्थान करेगी और रात ग्यारह बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन नौ जून को पटना से रात नौ बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे रांची पहुंचेगी। नौ जून को बिहार आईटीआई कैट की परीक्षा को लेकर एक ट्रिप के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। वहीं विकास कार्यों के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन नौ जून को प...

जून 7, 2024 2:30 अपराह्न

views 13

आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा– 33,000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी

राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि तैंतीस हजार (33000) शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय और स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। बच्चे अपनी मातृभाषा में पढ़ेंगे तो स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी। इसे लेकर राज्य सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्णय लिया है।

मई 30, 2024 7:35 अपराह्न

views 15

रांची: मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर रोक लगाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में बैठक

रांची में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय़ लिया गया।

मई 30, 2024 7:33 अपराह्न

views 13

गुमला जिला मुख्यालय स्थित विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

गुमला जिला मुख्यालय स्थित विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का आज समापन किया गया । इस तीन दिवसीय समर कैंप में थ्रीडी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स तथा विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों से बच्चों को अवगत कराया गया। इस मौके पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी 28 प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।  

मई 30, 2024 7:28 अपराह्न

views 18

राजधानी रांची के श्यामली स्थित सेल एमटीआई सभागार में इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

राजधानी रांची के श्यामली स्थित सेल एमटीआई सभागार में आज इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस सम्मलेन की शुरुआत इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने की। मेकॉन और सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव ने कहा कि देश को स्टील निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत इस्पात के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इस दौरान उन्होंने इस्पात उत्पादन बढ़ाये जाने पर जोर दिया।  

मई 30, 2024 7:26 अपराह्न

views 12

चतरा लोक सभा सीट के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले चतरा जिला प्रशासन सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा

देशभर के साथ ही चतरा लोक सभा सीट के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले चतरा जिला प्रशासन सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने आज मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को चार जून को सुबह साढ़े पांच बजे मतगणना केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतगणना केंद्र पर मेडिकल सुविधा, पीने के पानी की उपलब्धता, पंडाल और साउंड सिस्टम व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

मई 30, 2024 7:25 अपराह्न

views 15

लोहरदगा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण किया

लोहरदगा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने आज लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण किया। उनके साथ सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा और डालसा सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित थे । इस दौरान श्रीपांडेय ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और समाधान पर  जोर दिया। वहीं गर्मी को देखते हुए  जेल प्रशासन से पीने का पानी और पंखों की व्यवस्था और सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया ।

मई 30, 2024 7:23 अपराह्न

views 16

राजधानी रांची सहित राज्यभर में लू का कहर, ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

राजधानी रांची सहित राज्यभर में लू चल रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार एक जून तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इधर, सरायकेला-खरसावां जिले में लू की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। इस वृद्ध व्यक्ति का शव आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के पास मिला है। इससे पहले कल शाम भी आदित्यपुर बिजली ऑफिस के पास एक वृद्ध महिला की लू लगने से मौत हो गई थी। उधर, देवघर जिले में भी लगातार बढ़ती गर्मी...

मई 30, 2024 4:34 अपराह्न

views 12

राज्यभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की बार-बार होने वाली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई

राज्यभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की बार-बार होने वाली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में राज्य की बिजली की मांग दो हजार दो सौ यूनिट रहती है, जो इन दिनों बढ़कर दो हजार आठ सौ यूनिट हो गई है। मांग बढ़ने की वजह से जगह-जगह लोड शेडिंग की स्थिति बन रही है।