मई 30, 2024 4:22 अपराह्न

views 15

पीएमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत आठ लोगों की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी

पीएमएलए कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत आठ लोगों की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी है। इससे पूर्व हेमंत सोरेन को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन एवं बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय एवं इरसाद अख्तर की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। अगली पेशी तेरह जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध...

मई 30, 2024 4:15 अपराह्न

views 26

लोकसभा चुनाव: एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति के दिन एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम और चुनाव अभियान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोरेन भी शामिल होंगे। वे एक जून को दिल्ली जाएंगे।

मई 30, 2024 3:57 अपराह्न

views 22

चार जून को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में

चार जून को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। रांची संसदीय सीट के लिए कृषि बाजार समिति पंडरा में चार जून को सुबह आठ से मतगणना होगी। इसके लिए सात सौ कर्मचारियों को आज पहले चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें दो जून को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंडरा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल एक सौ उनतालिस टेबलों पर मतगणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी तैनात होंगे। मतगणना को लेकर कृषि बाजार समिति प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह...

मई 30, 2024 3:49 अपराह्न

views 19

गोड्डा: पिछले दो दिनों से आयकर विभाग की अनुसंधान टीम दो कारोबारियों केे ठिकानों पर छापेमारी कर रही

गोड्डा जिले में पिछले दो दिनों से आयकर विभाग की अनुसंधान टीम दो कारोबारियों केे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में टीम को व्यापारियों के घर, दुकान एवं लॉकर से करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात और तीस लाख रुपए नगद मिले हैं। इसके अलावा रुपयों के लेन-देन से जुड़े कई कागजात भी पाए गए हैं, जिनकी छानबीन चल रही है। व्यापारियों के ठिकानों पर आज भी छापेमारी जारी है। छापेमारी में रांची, देवघर और भागलपुर की आयकर विभाग की टीमें शामिल हैं।

मई 30, 2024 3:45 अपराह्न

views 15

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चार आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आज बरी कर दिया

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चार आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आज बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष ने नाबालिग पीड़िता समेत पांच गवाह पेश किए थे। गवाही के दौरान पीड़िता अपने पूर्व के बयान से मुकर गई। इसी के आधार पर अदालत में चारों आरोपियों को बरी कर दिया। घटना 27 दिसंबर 2023 को हुई थी जिसकी प्राथमिकी 1 जनवरी 2024 को बेड़ो थाने में दर्ज कराई गई थी।    

मई 30, 2024 3:42 अपराह्न

views 19

धनबाद: आईआईटी आईएसएम में सहायक खान सर्वेयर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 66 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में सहायक खान सर्वेयर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 66 अभ्यर्थियों को कल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत यह प्रशिक्षण तीन महीनों तक दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्थान के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की ओर से समारोह आयोजित कर अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के उप सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री कौश...

मई 30, 2024 3:31 अपराह्न

views 17

सरायकेला: हृदयाघात के बाद प्राथमिक चिकित्सा के रूप में सीपीआर प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं

सरायकेला-खरसावां जिले के सिविल सर्जन के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में हृदयाघात के बाद प्राथमिक चिकित्सा के रूप में सीपीआर प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। कल कृषि बाजार उत्पादन समिति में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आदित्यपुर के सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं को हृदयाघात के लक्षण और इससे बचाव की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रमिला कुमारी ने बताया कि हृदयाघात के बाद मरीज को सीपीआर देने से मरीज की मृत्यु को रोका सकता है।

मई 20, 2024 9:14 अपराह्न

views 18

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के लिए चिह्नित कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मई 20, 2024 9:13 अपराह्न

views 28

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज झारखंड की तीन समेत देश के 49 सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज झारखंड की तीन समेत देश के 49 सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण  मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में कुल 695 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस चरण में करीब सतावन फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल से सबसे अधिक 73 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम 48 दशमलव छह-छह फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में 52 दशमलव तीन पांच प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 54 दशलव दो एक प्रतिशत, झारखंड में 61 दशमलव नौ फीसदी, ...

मई 20, 2024 9:11 अपराह्न

views 16

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया मुख्य सड़क स्थित भारत रबर कंपनी के मजदूरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया मुख्य सड़क स्थित भारत रबर कंपनी के मजदूरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया है। कोल्हान मजदूर कंपनी गेट जाम करते हुए मजदूरों ने धरना दिया। कंपनी प्रबंधन के साथ लोकसभा चुनाव के दिन मजदूरों को छुट्टी दिए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ ।  इस समस्या को लेकर मजदूरों ने कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष विधायक अरविंद सिंह से गुहार लगाई, कोल्हान मजदूर यूनियन के समर्थन से मजदूरों ने हड़ताल करते हुए गेट जाम किया।