सितम्बर 22, 2024 8:56 अपराह्न
26
हरियाणा में प्रचार अभियान जोरों पर
हरियाणा में प्रचार अभियान जोरों पर है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। डबवाली से जननायक जनता पार्टी के नेता और उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने आज सिरसा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य इस बार त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सिरसा के चौटाला गांव में आज एक जनसभा को संबोधित क...