अक्टूबर 17, 2024 8:26 अपराह्न

views 41

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह ने आज पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली    भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह ने आज पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय ने उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री नायब सिंह के साथ 13 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री और राज्‍य मंत्री के रूप में शपथ ली।          शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्...

अक्टूबर 17, 2024 8:32 पूर्वाह्न

views 66

हरियाणा में 24 हजार युवाओं की भर्ती परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए जायेंगे

हरियाणा के मनोनीत मुख्‍यमंत्री नायाब सिंह ने कहा है कि राज्‍य में 24 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए जायेंगे। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित इन अभयर्थियों को चरित्र सत्‍यापन और मेडिकल प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए अतिरिक्‍त समय दिया जा रहा है।

अक्टूबर 16, 2024 8:09 अपराह्न

views 57

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह कल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे  

  भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह कल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इससे पहले, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री सिंह ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

अक्टूबर 8, 2024 3:37 अपराह्न

views 30

हरियाणा विधानसभा चुनाव के 14 परिणाम मिल गए हैं। आठ सीट कांग्रेस ने और 06 भाजपा ने जीती।

  शेष 76 सीटों के रूझान इस प्रकार हैं। भारतीय जनता पार्टी - 44 सीट इंडियन नेशनल कांग्रेस - 26 सीट इंडियन नेशनल लोकदल - 01 सीट बहुजन समाज पार्टी - 01 सीट हरियाणा लोकहित पार्टी - 01 सीट निर्दलीय -  03 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।  

अक्टूबर 7, 2024 6:56 अपराह्न

views 41

हरियाणा में मतगणना कल सुबह आठ बजे शुरू होगी

  हरियाणा में विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना केन्‍द्रों पर त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।

अक्टूबर 6, 2024 8:23 अपराह्न

views 15

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों  के लिए  90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों  के लिए  90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि ये मतदान केंद्र सभी 22 जिलों के   मुख्यालय में स्थापित किए गए हैं।     कालका और पंचकुला  सीटों के लिए डाले गए वोटों की गणना पंचकुला में बनाए गए मतगणना केंद्रों  में तथा नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर और मुलाना सीट के लिए पड़े मतों की गणना  अंबाला में बने चार मतगणना केंद्रों  में होगी।  यमुनानगर जिले की चार सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती यमुनानगर मतगणना केंद्रों  पर ...

अक्टूबर 5, 2024 8:49 अपराह्न

views 51

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

  हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। शाम छह बजे तक मतदान 61 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है। मतदान करने के लिए युवा, बुजुर्ग और दिव्‍यांग-जन काफी उत्‍साहित नजर आए। 100 से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी मतदान केन्‍द्रों पर जाकर मतदान किया।

अक्टूबर 5, 2024 6:17 अपराह्न

views 51

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज हुए मतदान के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने हरियाणा के चुनाव में लोगों के बीच भाजपा के प्रति रूझान होने का दावा किया है।

अक्टूबर 5, 2024 6:14 अपराह्न

views 37

हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान दर्ज  

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान जारी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हरियाणा में दो करोड तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्‍मीदवारों के चुनावी भाग्‍य का फैसला करेंगे। राज्‍य भर में कुल 20 हजार छह सौ 32 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किये गये हैं। साथ ही सुचारू संचालन के लिए वेबकास्टिंग की भी व्‍यवस्‍था की गई है।      &...

अक्टूबर 5, 2024 5:20 अपराह्न

views 39

हरियाणा में 90 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है

      हरियाणा में 90 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक मतदान 49 दशमलव 13 प्रतिशत दर्ज हुआ है। मतदान सुबह छह बजे शुरू हुआ है और यह शाम छह बजे समाप्‍त होगा। दो करोड तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। राज्‍य में कुल 20 हजार 632 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और निर्बाध मतदान कराने के लिए वेबकास्टिंग के साथ सभी मतदान क...