मई 1, 2026 6:20 अपराह्न

views 33

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है। अपने संदेश में, श्री सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अप्रैल 23, 2026 9:14 अपराह्न

views 58

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में विशिष्‍ट प्रौद्योगिकियों के विकास और निर्माण में सहयोग के लिए जर्मनी के उद्योग जगत को आमंत्रित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में व्यापार सुगमता और देश में निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान बनाने के लिए कई संरचनात्मक सुधार किए हैं। श्री सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित रक्षा निवेशक शिखर सम्मेलन में भारत और जर्मनी के रक्षा उद्यमियों को संबोधित करते हुए जर्मनी के उद्योग को भारत के साथ विशेष रूप से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में, सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने दोहराया कि भारतीय कंपनियां उन्नत रडार और सेंसर प्रौद्योगिकी, एआई-सक्षम मानव...

अप्रैल 8, 2026 9:59 अपराह्न

views 40

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: एलपीजी, पेट्रोल, डीज़ल, उर्वरकों और कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है सरकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में पश्चिम एशिया घटनाक्रम पर मंत्रियों के समूह की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार एलपीजी, पेट्रोल और डीजल, किसानों के लिए उर्वरक की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है और देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुगम बना रही है। 

मार्च 6, 2026 10:03 अपराह्न

views 131

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : अनिश्चितता के दौर में प्रासंगिक रहने का एकमात्र रास्ता आत्मनिर्भरता है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अनिश्चितता के इस युग में प्रासंगिक रहने का एकमात्र रास्ता आत्मनिर्भरता ही है। श्री सिंह ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित रक्षा और समुद्री संवाद 'सागर संकल्प - भारत की समुद्री शान की वापसी' का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक स्थिति के कारण आपूर्ति श्रृंखलाओं का पुनर्गठन हुआ है। साथ ही, समुद्री गतिविधियों में निरंतर वृद्धि भी हुई है। रक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024-25 मे...