अप्रैल 23, 2026 9:14 अपराह्न | Defence Minister Rajnath Singh

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में विशिष्‍ट प्रौद्योगिकियों के विकास और निर्माण में सहयोग के लिए जर्मनी के उद्योग जगत को आमंत्रित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में व्यापार सुगमता और देश में निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान बनाने के लिए कई संरचनात्मक सुधार किए हैं। श्री सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित रक्षा निवेशक शिखर सम्मेलन में भारत और जर्मनी के रक्षा उद्यमियों को संबोधित करते हुए जर्मनी के उद्योग को भारत के साथ विशेष रूप से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में, सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने दोहराया कि भारतीय कंपनियां उन्नत रडार और सेंसर प्रौद्योगिकी, एआई-सक्षम मानवरहित हवाई प्रणाली और उच्च शक्ति निम्न आवृत्ति वाले जलमग्न ट्रांसमीटरों सहित अन्य क्षेत्रों में सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए जर्मन कंपनियों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। श्री सिंह ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती और स्थिर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जिसकी मजबूत व्यापक आर्थिक नींव और स्पष्ट नीतिगत दिशा है। रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार कर रहा है और इसे अपनी औद्योगिक और तकनीकी रणनीति के केंद्र में रखता है। श्री सिंह ने महत्वपूर्ण औद्योगिक साझेदारियों के माध्यम से भारत-जर्मनी रक्षा संबंधों के प्रगाढ़ होने की सराहना की, जिसमें सह-विकास और सह-उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला