रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में पश्चिम एशिया घटनाक्रम पर मंत्रियों के समूह की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार एलपीजी, पेट्रोल और डीजल, किसानों के लिए उर्वरक की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है और देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुगम बना रही है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 9:59 अपराह्न | Defence Minister Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: एलपीजी, पेट्रोल, डीज़ल, उर्वरकों और कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है सरकार