अप्रैल 9, 2026 6:52 अपराह्न
430
भारत से बांग्लादेश 200 ब्रॉड-गेज रेलवे कोच खरीदेगा
बांग्लादेश के रेल मंत्री शेख रबीउल आलम ने आज संसद में बताया कि बांग्लादेश भारत से 200 ब्रॉड-गेज रेलवे कोच खरीदेगा। इन कोचों की आपूर्ति इस साल शुरू होकर दिसंबर 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को यूरोपीय निवेश बैंक की मदद से पूरा किया जा रहा है और जून 2026 से ये कोच रेलवे में शामिल होने लगेंगे। सरकार रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और निवेश की योजना भी बना रही है। इसके अंतर्गत 260 और यात्री कोच, 46 ब्रॉड-गेज इंजन और 50 मीटर-गेज इंजन खरीदने का प्रस्ताव है। मंत्री ने बताया क...