अगस्त 28, 2025 10:09 अपराह्न
76
भारत और बांग्लादेश तस्करी, मानव तस्करी और अवैध घुसपैठ सहित सीमा पर अपराध रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने पर सहमत
भारत और बांग्लादेश ने समन्वित गश्त तथा सतर्कता बढ़ाने और ईमानदार प्रतिबद्धताओं जैसे अतिरिक्त एहतियाती उपाय अपनाकर सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की है। यह सहमति आज भारतीय सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश द्वारा ढाका में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के पिलखाना मुख्यालय में महानिदेशक स्तर के चार दिन के सीमा सम्मेलन के समापन पर जारी संयुक्त बयान में व्यक्त की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह च...