जुलाई 10, 2024 8:46 अपराह्न
38
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार
असम में आज बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अधिकतर नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ के कारण राज्य में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों मौत हो गई है।
प्ले ऑडियो
जुलाई 10, 2024 8:46 अपराह्न
38
असम में आज बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अधिकतर नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ के कारण राज्य में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों मौत हो गई है।
जुलाई 10, 2024 8:15 अपराह्न
33
असम सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा सरकार की मंजूरी के बिना स्थायी आवासीय प्रमाणपत्र-पीआरसी के संबंध में जारी नोटिस वापस ले लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, पुस्तकालयाध्यक्ष और ग्रेड तीन तथा ग्रेड चार के पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि इन पदों के लिए पीआरसी अनिवार्य नहीं है। इसके बाद असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक ने सरकार की मंजूरी के बिना यह नोटिस जारी किया गया था। इस बारे में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मामल...
जुलाई 9, 2024 9:19 अपराह्न
97
रक्षा लेखा महानियंत्रक-सीजीडीए, श्रीमती देविका रघुवंशी ने असम के जोरहाट में नए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय का उद्घाटन किया। समारोह में 41 सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल दीपक शर्मा, गुवाहाटी के रक्षा लेखा नियंत्रक श्री अंबरीश बर्मन, रक्षा सेवाओं और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्रीमती रघुवंशी ने रक्षा लेखा विभाग की विरासत और उभरती मांगों को पूरा करने के लिए तकनीकी वृद्धि करने में इसकी भूमिका पर बल दिया।
जुलाई 5, 2024 7:40 पूर्वाह्न
49
असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकतायें पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए माजुली, धेमाजी और लखीमपुर का दौरा किया।
जुलाई 4, 2024 2:02 अपराह्न
96
भारतीय सेना असम के धेमाजी जिले के शिवगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मेर गांव में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। दोनों राज्य 29 जून से लगातार वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर शिवगुड़ी, नामसिंग घाट, पगलाम और ओरियन घाट में बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान 17 बच्चों और 20 महिलाओं सहित 48 नागरिकों को बचाया गया। सेना ने अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्र...
जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न
41
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्यम से जिला आयुक्तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और ब...
जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न
50
असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, बिश्वनाथ में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 84 राजस्व क्षेत्र के कुल 2 हजार 208 गांव प्रभावित हुए हैं। पूरे राज्य में 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को बाढ़ प...
जुलाई 2, 2024 2:06 अपराह्न
50
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी जिले में दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गोलाघाट में एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ से 64 मंडलों के कुल एक हजार दो सौ 75 गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में 14 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं।
जून 22, 2024 9:03 पूर्वाह्न
55
असम के कामाख्या मंदिर में प्रसिद्ध अंबुबाची मेला आज से शुरू हो गया है। इसका समापन इस महीने की 26 तारीख को होगा। इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। त्योहार के दौरान कामाख्या मंदिर के द्वार बंद रहेंगे, लेकिन 25 तारीख की रात 9 बजकर 8 मिनट पर फिर से खोल दिये जायेंगे। कामरूप मेट्रो जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जून 19, 2024 1:56 अपराह्न
46
असम के करीमगंज जिले में कल रात भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना बदरपुर थाने के गेनचोरा गांव में हुई। विभिन्न एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया और 3 घंटे के अभियान के बाद सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए।
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th May 2026