मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न | Assam | Floods | Rain

printer

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, पिछले 24 घंटों में ही आठ लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्‍यम से जिला आयुक्‍तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री ने जिला आयुक्‍तों को बाढ़ से प्रभावित लोगों के सर्वेक्षण का निर्देश दिया ताकि 15 अगस्त से पहले मुआवजा दिया जा सके। मुख्‍यमंत्री ने कामरूप जिले के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया और स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ से विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की 178 वन चौकी जलमग्न हो गई है। यहां के जानवर पास की पहाड़ियों में पलायन कर गए हैं। जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काजीरंगा उद्यान के अधिकारियों ने यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मार्ग की ओर भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।  

   

ब्रह्मपुत्र, बराक और उसकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जबकि बुरहीडीहिंग नदी बाढ़ के उच्चतम स्तर को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से 100 सड़कें, 11 तटबंध और 14 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

 
राज्य सरकार ने 181 राहत शिविर और 334 राहत सहायता वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को भी तैनात किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है