अक्टूबर 17, 2024 8:12 अपराह्न

views 46

लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है  

  असम में अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आज लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पावर कार और इंजन सहित आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।

अक्टूबर 8, 2024 8:40 अपराह्न

views 57

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने कथित ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले से संबंधित 41 मामलों की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में ले ली है  

        असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने कथित ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले से संबंधित 41 मामलों की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में ले ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो  ने आधिकारिक तौर पर इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। असम सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर संभव सहायता दी जाये ताकि जल्द से जल्द न्याय मिले। राज्य में ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला अगस्त के आखिरी सप्ताह में सामने आया था । यह देखा ग...

सितम्बर 22, 2024 6:16 अपराह्न

views 8

असम पुलिस और राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने राज्‍य में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है  

  असम पुलिस और राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने राज्‍य में इस वर्ष 15 अगस्‍त के दिन विभिन्‍न स्‍थान पर विस्‍फोटक सामाग्री- आई ई डी रखने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज गुवाहाटी में जारी एक व्‍यक्‍तव्‍य में असम पुलिस ने बताया कि एनआईए के सहयोग से कल रात एक अभियान में राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों से तीन महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि गिरफ्तार लोगों में 6 लोग डिब्रूगढ और लखीमपुर जिलों के हैं। चार लोगों को गोवाहाटी से और चार लोगों को जोरहाट...

सितम्बर 7, 2024 7:51 अपराह्न

views 51

आधार कार्ड के लिए सभी नए आवेदकों को अपना राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर-एनआरसी और इसके आवेदन की रसीद संख्‍या देनी होगी- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा  

        असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आधार कार्ड के लिए सभी नए आवेदकों को अपना राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर-एनआरसी और इसके आवेदन की रसीद संख्‍या देनी होगी। आज गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अवैध विदेशियों का प्रवेश रोकने में मदद मिलेगी। यह कदम इस वर्ष राज्य में 54 अवैध अप्रवासियों का पता चलने के बाद उठाया गया है। श्री सरमा ने कहा कि असम की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अवैध अप्रवासियों का पता लगाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा...

सितम्बर 4, 2024 4:50 अपराह्न

views 60

असम राइफल्‍स के जवानों को 13 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक प्रदान किए गए

        अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनायक ने आज राजधानी ईटानगर के राजभवन में आयोजित समारोह में राज्‍य की असम राइफल्स इकाइयों के अधिकारियों और कर्मियों को राज्यपाल पदक प्रदान किए। इस अवसर पर असम राइफल्‍स के जवानों को 13 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक प्रदान किए गए।   समारोह में राज्यपाल ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र में असम राइफल्स की सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल ने क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी सेवाएं सफलतापूर्वक संचालित की हैं और लोगों का ...

अगस्त 6, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 34

असम: असम में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद कल शाम अचानक आई बाढ़ से जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर जल भराव की सूचना है। इसके कारण वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी भरने के बाद भीषण ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र में स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शिक्षा संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।

जुलाई 30, 2024 2:10 अपराह्न

views 42

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में ली शपथ

  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने नये राज्यपाल को पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। श्री आचार्य इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

जुलाई 15, 2024 1:46 अपराह्न

views 36

गृह मंत्री अमित शाह ने असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।  श्री शाह ने इन राज्यों में बढ़े हुए जलस्तर के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

जुलाई 12, 2024 12:36 अपराह्न

views 51

असम: बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार लेकिन अभी भी 2500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 26 जिलों के क्षेत्रों के 2500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य भर में 39 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ब्रह्मपुत्र, बूढ़ी दिहिंग, दिसांग और कुशियारा नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने असम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने 189 राहत शिविर और एक सौ दस वितरण केंद्र खोले हैं...

जुलाई 11, 2024 9:37 पूर्वाह्न

views 42

असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत

  असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रणाली के अनुसार 27 जिलों में चौदह लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।