जुलाई 9, 2024 9:19 अपराह्न जुलाई 9, 2024 9:19 अपराह्न

views 20

रक्षा लेखा महानियंत्रक श्रीमती देविका रघुवंशी ने असम के जोरहाट में नए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय का किया उद्घाटन

    रक्षा लेखा महानियंत्रक-सीजीडीए, श्रीमती देविका रघुवंशी ने असम के जोरहाट में नए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय का उद्घाटन किया। समारोह में 41 सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल दीपक शर्मा, गुवाहाटी के रक्षा लेखा नियंत्रक श्री अंबरीश बर्मन, रक्षा सेवाओं और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्रीमती रघुवंशी ने रक्षा लेखा विभाग की विरासत और उभरती मांगों को पूरा करने के लिए तकनीकी वृद्धि करने में इसकी भूमिका पर बल दिया।

जुलाई 5, 2024 7:40 पूर्वाह्न जुलाई 5, 2024 7:40 पूर्वाह्न

views 22

असम: लगातार बारिश से और बढ़ी बाढ़ की समस्या,  21 लाख से अधिक लोग प्रभावित 

  असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकतायें पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए माजुली, धेमाजी और लखीमपुर का दौरा किया।     

जुलाई 4, 2024 2:02 अपराह्न जुलाई 4, 2024 2:02 अपराह्न

views 64

असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है भारतीय सेना

भारतीय सेना असम के धेमाजी जिले के शिवगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मेर गांव में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। दोनों राज्य 29 जून से लगातार वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर शिवगुड़ी, नामसिंग घाट, पगलाम और ओरियन घाट में बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान 17 बच्‍चों और 20 महिलाओं सहित 48 नागरिकों को बचाया गया। सेना ने अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्र...

जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 8

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, पिछले 24 घंटों में ही आठ लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्‍यम से जिला आयुक्‍तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और ब...

जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न

views 21

असम: 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग कर रहे हैं बाढ़ का सामना, 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की हुई मृत्‍यु, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, बिश्‍वनाथ में एक व्यक्ति के  लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 84 राजस्‍व क्षेत्र के कुल 2 हजार 208 गांव प्रभावित हुए हैं। पूरे राज्‍य में 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को बाढ़ प...

जुलाई 2, 2024 2:06 अपराह्न जुलाई 2, 2024 2:06 अपराह्न

views 19

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 19 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्‍य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी जिले में दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गोलाघाट में एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ से 64 मंडलों के कुल एक हजार दो सौ 75 गांव प्रभावित हुए हैं।  राज्य भर में 14 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं। 

जून 22, 2024 9:03 पूर्वाह्न जून 22, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 15

असम के कामाख्या मंदिर में प्रसिद्ध अंबुबाची मेला आज से शुरू 

असम के कामाख्या मंदिर में प्रसिद्ध अंबुबाची मेला आज से शुरू हो गया है। इसका समापन इस महीने की 26 तारीख को होगा। इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। त्योहार के दौरान कामाख्या मंदिर के द्वार बंद रहेंगे, लेकिन 25 तारीख की रात 9 बजकर 8 मिनट पर फिर से खोल दिये जायेंगे। कामरूप मेट्रो जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

जून 19, 2024 1:56 अपराह्न जून 19, 2024 1:56 अपराह्न

views 18

असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत

  असम के करीमगंज जिले में कल रात भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना बदरपुर थाने के गेनचोरा गांव में हुई। विभिन्न एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया और 3 घंटे के अभियान के बाद सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए।

जून 19, 2024 12:25 अपराह्न जून 19, 2024 12:25 अपराह्न

views 20

असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

  असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज जिले के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड़क संचार बाधित है।

जून 16, 2024 8:13 पूर्वाह्न जून 16, 2024 8:13 पूर्वाह्न

views 5

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ के दौरान काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिए बैठक की

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ के दौरान काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कल पुलिस प्रशासन, काजीरंगा उद्यान प्रशासन और अन्य प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि काजीरंगा में जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए तीन नई कमांडो बटालियन तैनात की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि फॉरेस्‍ट बटालियन के लगभग 600 जवान बाढ़ के दौरान तैनात रहेंगे।      मुख्यमंत्री ने बाढ़ से काजीरंगा उद्यान की भूमि के नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उद्यान की वन...