अप्रैल 20, 2026 4:01 अपराह्न

views 101

असम के गुवाहाटी में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न

असम के गुवाहाटी शहर में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, स्थिति में अब कुछ सुधार हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गुवाहाटी शहर और इसके आसपास के कई इलाकों में कल दो से तीन घंटे में 100 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई। बारिश के कारण, कामरूप महानगर प्रशासन द्वारा गुवाहाटी के सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है। जिला प्रशासन ने लगातार बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों या भूस्खलन में...

अप्रैल 2, 2026 5:03 अपराह्न

views 382

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो वे कार्बी आंगलोंग में अनुच्छेद 244(ए) लागू करेंगे। श्री गांधी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कार्बी आंगलोंग और जोरहाट में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने असम दौरे पर हैं। कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का शासन स्थ...

अक्टूबर 15, 2025 9:03 अपराह्न

views 120

असम: गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत के आरोपियों को ले जा रहे पुलिस वाहन को आक्रोशित भीड़ ने जलाया

असम में, बक्सा ज़िले के मुशालपुर में आज असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत के आरोपियों को ले जा रहे एक पुलिस वाहन को एक बड़ी आक्रोशित भीड़ ने जला दिया और उन वाहनों पर पथराव किया जिनमें आरोपी थे। पुलिस को भारी गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं ताकि आरोपियों को बक्सा ज़िला जेल में सुरक्षित पहुँचाया जा सके।   कामरूप (मेट्रो) स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत द्वारा ज़ुबीन गर्ग मौत मामले के पाँच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद, नवनिर्मि...

अगस्त 15, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 69

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने स्वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली

असम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह गुवाहाटी में वेट्रेनरी प्लेग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि असम देश में सबसे तेजी से विकसित हो रहे तीन राज्‍यों में से एक है।   राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति में महत्‍वपूर्ण सुधार हुआ है और उनकी सरकार के साढे चार वर्ष के कार्यकाल में कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।   मुख्‍यमंत्री ने बताया कि समर्पण कर चुके 11 हजार से अधिक उग्रवादियों का पुनर्वास हो चुका है ...

अगस्त 14, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 63

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा कल सुबह नौ बजे गुवाहाटी में खानापाड़ा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे

असम सरकार ने कल होने वाले स्‍वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा कल सुबह नौ बजे गुवाहाटी में खानापाड़ा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे। राज्‍य के अन्‍य मंत्री विभिन्‍न जिलों में झंडा फहराएंगे। 79वें स्‍वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राज्‍य में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिबंधित उग्रवादी गुट उल्‍फा के राज्‍य में पूर्ण बंद के आह्वान और लोगों से स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्‍कार करने की उसकी अपील को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना ...

फ़रवरी 27, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 155

असम के विभिन्न जिलों में महसूस किये गए भूकंप के झटके

    असम के मोरीगांव जिले में आज सुबह रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी- एनसीएस के अनुसार, भूकंप तड़के लगभग 2 बजकर 25 मिनट पर 16 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के केंद्र और भूकंपीय गतिविधि के प्रभाव का ब्‍यौरा अभी नहीं मिला है।      यह बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को आए 5 दशमलव 1 तीव्रता के भूकंप के बाद आया है, जिसके झटके कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए।      असम भारत के सबसे...

फ़रवरी 27, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 105

भारत अपने इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य को 20 प्रतिशत से बढ़ाने पर विचार कर रहा है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत अपने इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य को 20 प्रतिशत से बढ़ाने पर विचार कर रहा है। गुवाहाटी में कल एडवांटेज असम के दूसरे चरण में निवेश शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश पहले ही 19.6 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण कर रहा है। श्री पुरी ने कहा कि विकास संबंधी चुनौतियों के बावजूद, भारत में सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियों को 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की उम्मीद है।       असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के ऊर्...

फ़रवरी 23, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 139

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश, बिहार और असम का तीन दिन का दौरा आज से शुरु हो रहा है। वे आज मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में, बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। इस कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। श्री मोदी भोपाल में दो दिन के वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे।     प्रधानमंत्री सोमवार को बिहार के भागलपुर जाएंगे। वे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी करेंगे। इसस...

फ़रवरी 19, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 73

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के जोगीघोपा में बने अंतरदेशीय जलमार्ग परिवहन टर्मिनल के उद्घाटन की सराहना की

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में जोगीघोपा में ब्रह्मपुत्र नदी में राष्‍ट्रीय जल मार्ग-2 पर बने अंतरदेशीय जलमार्ग परिवहन टर्मिनल के उद्घाटन की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने इस टर्मिनल को क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार और अंतरदेशीय जलमार्गों को बढावा देने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम बताया।     केन्‍द्रीय पोत परिवहन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने भूटान के वित्तमंत्री ल्‍योनपो नामग्‍याल दोरजी के साथ इस टर्मिनल का उद्घाटन किय...

जनवरी 3, 2025 3:53 अपराह्न

views 73

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम में तीन ट्रेनों को किया रवाना

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ तीन ट्रेनों, गुवाहाटी-न्यू लखीमपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस, न्यू बोंगाईगांव-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन और तिनसुकिया-नाहरलागुन एक्‍सप्रेस को आज रवाना किया। इस अवसर पर उन्‍होंने गुवाहाटी में एक रोड ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी किया। श्री वैष्णव ने गुवाहाटी से 10 किलोवाट आकाशवाणी कोकराझार एफएम स्टेशन का भी उद्घाटन किया। नया एफएम ट्रांस...