जुलाई 18, 2025 9:03 अपराह्न

printer

56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव की संचालन समिति की एनएफडीसी मुख्यालय में हुई बैठक

56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्‍सव की संचालन समिति की पहली बैठक आज मुंबई स्थित एन.एफ.डी.सी. मुख्यालय में आयोजित हुई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, फिल्‍मोत्‍सव के निदेशक शेखर कपूर और उद्योग जगत की अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

 

बैठक में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्‍सव-2025 के लिए कार्यनीतिक योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें फिल्‍मोत्‍सव की समावेशिता, वैश्विक स्थिति और जन सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम, आउटरीच, प्रतिभा जुड़ाव और नवीन पहलों पर विस्तृत चर्चा हुई। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्‍सव 20 से 28 नवंबर 2025 तक गोआ में आयोजित होने वाला है।

 

समिति ने फिल्म बाजार का नाम बदलकर वेव्स फिल्म बाजार करने को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य वैश्विक रचनात्मक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है। इस वर्ष संचालन समिति के सदस्यों की संख्या 16 से बढ़कर 31 हो गई है, जिनमें अनुपम खेर, गुनीत मोंगा, सुहासिनी मणिरत्नम और प्रसून जोशी जैसी हस्तियां शामिल हैं।