मई 13, 2026 8:03 पूर्वाह्न

printer

राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप, कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री के करीब दर्ज

राजस्थान के सीमावर्ती जिले भीषण लू की चपेट में हैं। कई स्थानों पर तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। कल राज्य में सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, जैसलमेर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि कई अन्य स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक ने आकाशवाणी को बताया कि राज्य के पश्चिमी जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।