मई 14, 2026 6:16 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 71 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन की पारी खेली।
 
जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 ओवर और एक गेंद में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
 
आज शाम साढ़े सात बजे धर्मशाला में पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।