मई 14, 2026 7:08 अपराह्न

printer

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री लावरोव ने पिछले वर्ष दिसंबर में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में श्री मोदी को जानकारी दी।

रूस के विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ने का सर्वोत्तम मार्ग बताते हुए भारत के निरंतर रुख को दोहराया। श्री मोदी ने विदेश मंत्री लावरोव से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया।