अप्रैल 6, 2026 10:19 अपराह्न

printer

रूस 2028 में स्वतंत्र कक्षीय स्टेशन ‘आरओएस’ का निर्माण शुरू करेगा

रूस अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 2030 में समाप्‍त होने से पहले 2028 में अपने स्वतंत्र रूस कक्षीय स्टेशन – आर ओ एस का निर्माण शुरू कर देगा। रोस्कोस्मोस के अनुसार आर ओ एस का पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च किया जाएगा और यह स्टेशन पूरी तरह से रूस के स्वामित्व में होगा।  आईएसएस के रूसी खंड के मॉड्यूल का उपयोग जारी रखेगा।उन्होंने कहा कि आर ओ एस कक्षा में एक पूर्णतः कार्यरत, स्वतंत्र स्टेशन बन जाएगा, जो वैज्ञानिक प्रयोगों के संचालन के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।