मई 9, 2026 8:14 अपराह्न

printer

रूस में विजय दिवस सैन्य परेड का आयोजन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रेड स्क्वायर में आयोजित विजय दिवस सैन्य परेड का निरीक्षण करते हुए यूक्रेन में रूस की जीत पर विश्वास व्यक्त किया। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर विजय की 81वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

समारोह में कई विदेशी नेता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे नाटो ब्लॉक द्वारा समर्थित और हथियारों से लैस एक आक्रामक शक्ति का सामना कर रहे हैं।

लगभग दो दशकों में पहली बार, परेड में सिवाय लड़ाकू जेट विमानों के पारंपरिक फ्लाईओवर के टैंक, मिसाइल या अन्य भारी सैन्य उपकरण शामिल नहीं किए गए।

परेड में पहली बार उत्तर कोरिया के सैनिकों को भी शामिल किया गया, जो प्योंगयांग को श्रद्धांजलि थी, जिसने यूक्रेन के खिलाफ मॉस्को बलों के साथ लड़ने के लिए अपने सैनिकों को भेजा था।