सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और गुजरात में राजमार्ग रखरखाव के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों की मजबूती, सुरक्षा मानकों और यात्रा को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय अवसंरचना विकास में न केवल विस्तार पर, बल्कि दीर्घकालिक स्थिरता पर भी बल दिया जा रहा है।
News On AIR | मई 5, 2026 5:44 अपराह्न
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजमार्ग रखरखाव पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की