मई 8, 2026 7:50 अपराह्न

printer

दिल्ली-फरीदाबाद यात्रियों को राहत, नई मेमू रेल सेवा को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई मेमू रेलगाड़ी यानी मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से दिल्ली-फरीदाबाद के बीच रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन दिल्ली आते हैं जिन्‍हें इस नई रेल सेवा के शुरू होने से तेज, किफायती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा सड़क यातायात का दबाव कम करने के साथ ही यात्रियों का समय भी बचाएगी।

   

इन रेलगाडि़यों में एलईडी लाइट, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, बायो-टॉयलेट और सीसीटीवी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।