मई 13, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभवना

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग के अधिकारियों ने लोगों को दोपहर और शाम के समय नौका विहार स्थगित करने की सलाह दी है। इस बीच, जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के साथ तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है।