मई 5, 2026 1:54 अपराह्न

printer

राघव चड्ढा समेत भाजपा सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर पंजाब में राज्य तंत्र के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई

भाजपा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक और राजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कथित तौर पर राज्य तंत्र के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की।
 
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि वह हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को निशाना बनाने के लिए राज्य तंत्र का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी बदले की भावना से प्रेरित होकर प्रतिशोध की राजनीति कर रही हैं। श्री चड्ढा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को इन घटनाक्रमों से अवगत कराया और अपनी चिंता व्यक्त की।
 
इसी बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आम आदमी पार्टी  के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
 
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सांसदों का भाजपा में विलय असंवैधानिक है और उन्होंने राज्यसभा से उनकी अयोग्यता की मांग की।