अप्रैल 9, 2026 8:07 अपराह्न | Prime Minister of Nepal Balendra Shah

printer

नेपाल के प्रधानमंत्री ने मंत्री दीप कुमार साह को उनके पद से हटाया

 नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने आज श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीप कुमार साह को उनके पद से हटा दिया है। श्री शाह ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी की सिफारिश पर दीपक कुमार साह को पद से बर्खास्त किया। मंत्री साह पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के नियमित कामकाज में सदस्य बनाकर अपने पद की गरिमा का दुरुपयोग किया, जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा है। आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने की अगुवाई में पार्टी की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें हटाने की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने यह कार्रवाई की।