मई 9, 2026 2:13 अपराह्न

printer

कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। दौरे के दूसरे दिन श्री मोदी सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे विशेष महा पूजा के बाद कुंभ-अभिषेकम और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर सोमनाथ की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री वडोदरा भी जाएंगे, जहां वे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सरदारधाम परिसर का दौरा भी करेंगे।