मई 6, 2026 11:49 पूर्वाह्न

printer

छह राज्यों के 19 ज़िलों को कवर करने वाली रेलवे परियोजनाओं को मंत्रिमंडल द्वारा दी गई मंजूरी का प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 19 जिलों को कवर करने वाली रेलवे परियोजनाओं को मंत्रिमंडल द्वारा दी गई मंजूरी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा, साथ ही देश के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से देश भर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच और भी बेहतर होगी।

मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के मंत्रिमंडल के निर्णय की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश की न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा।