अप्रैल 20, 2026 7:12 अपराह्न | President Draupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘द रिट्रीट’ में ठहरेंगी। शिमला के जिला मजिस्ट्रेट अनुपम कश्यप ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। जिला मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग को हवाई अड्डे से ‘द रिट्रीट’ तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत और रखरखाव का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने शिमला नगर निगम को ‘द रिट्रीट’ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिला मजिस्ट्रेट ने अग्निशमन विभाग को ‘द रिट्रीट’ और अन्य संबंधित स्थानों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिए।