अप्रैल 23, 2026 5:44 अपराह्न

views 88

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलाकारों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक कला रूपों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया। कावी, निर्मल, माता नी पछेड़ी और गोंड जैसी विभिन्न कला विधाओं में काम करने वाले तेरह कलाकार राष्ट्रपति भवन के आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस प्रोग्राम के तहत वहां रह रहे हैं। आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस प्रोग्राम भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का उत्सव है और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवित कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पु...

अप्रैल 20, 2026 7:12 अपराह्न

views 68

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास 'द रिट्रीट' में ठहरेंगी। शिमला के जिला मजिस्ट्रेट अनुपम कश्यप ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। जिला मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग को हवाई अड्डे से 'द रिट्रीट' तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत और रखरखाव का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्...

अप्रैल 20, 2026 5:06 अपराह्न

views 46

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल ओडिशा दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल एक दिन के दौरे पर ओडिशा जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति राउरकेला में सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।

जनवरी 14, 2026 12:09 अपराह्न

views 106

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से पंजाब के दो दिन दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से पंजाब के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वे अमृतसर में गुरू नानकदेव विश्‍वविद्यालय के स्‍वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अति‍थि होंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति जालंधर में डॉ० बी आर आम्‍बेडकर राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान के 21वें दीक्षांत समारोह में एक हजार 452 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति, इस दौरान ऊंचे राष्‍ट्रीय ध्‍वज तथा साइबर सुरक्षा और फाइव-जी तथा उससे उन्‍नत स्‍तर के दो उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्रों का उद्घाटन करेंगी। अमृतसर और जालंधर को किस...

नवम्बर 22, 2025 1:56 अपराह्न

views 53

सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लोगों के कौशल और क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने आज आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र और नागरिकों के स...

अक्टूबर 26, 2025 5:48 अपराह्न

views 99

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा में श्रद्धालु सूर्य की पूजा और अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर, श्रद्धालु नदियों और तालाबों की पूजा करके प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।    

अक्टूबर 8, 2025 8:33 अपराह्न

views 160

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तीन दिन के गुजरात दौरे पर

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन के दौरे पर रहेंगी। वे शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। राष्‍ट्रपति गिर राष्‍ट्रीय उद्यान भी जायेंगी और सासन गिर में स्‍थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु शानिवार को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। वे अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

अगस्त 14, 2025 8:56 अपराह्न

views 129

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, वीरता के लिए दो बार टू सेना पदक, 58 सेना पदक, 6 नौसेना पदक, 26 वायु सेना पदक, 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 9 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के 115,  नौसेना के 5, वा...

जनवरी 26, 2025 9:53 अपराह्न

views 24

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति भवन में ऐट होम का किया आयोजन

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति भवन में ऐट होम का आयोजन किया। इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित गणमान्‍य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।   राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति भवन में ऐट होम का आयोजन किया। इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित गणमान्‍य लोग भी इस कार्यक्रम ...

अक्टूबर 9, 2024 5:22 अपराह्न

views 58

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगी। विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव दम्मू रवि ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारत अफ्रीका के साथ एक मजबूत संबंध चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ के जी-20 सदस्य बनने के बाद राष्‍ट्रपति की यह यात्रा हो रही है। श्री रवि ने कहा कि 54 देशों वाला अफ्रीका ग्‍लोबल साउथ का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्‍लोबल साउथ एजेंडे को आगे बढ़ाने...