मई 16, 2026 10:21 पूर्वाह्न

printer

आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस है 

आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित इस दिवस का उद्देश्य डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसून से पहले इसके खिलाफ निवारक उपायों को मजबूत करना है।

यह दिवस मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उद्देश्य से सरल नियंत्रण रणनीतियों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसमें रुके हुए पानी को हटाना और जल भंडारण टैंकों का उचित रखरखाव शामिल है।

डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए मई के महीने को मानसून से पहले जागरूकता गतिविधियों का मुख्य महीना घोषित किया गया है। मंत्रालय जुलाई माह को डेंगू-विरोधी माह के रूप में मनाता है, जिसके दौरान देशव्यापी स्तर पर निरंतर जागरूकता और रोकथाम अभियान चलाए जाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नागरिकों से डेंगू की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया संदेश में श्री नड्डा ने कहा कि सरकार बेहतर निगरानी, ​​व्यापक परीक्षण, बेहतर उपचार सुविधाओं और व्यापक जागरूकता अभियानों के माध्यम से डेंगू नियंत्रण प्रयासों को मजबूत करना जारी रखे हुए है।

इस वर्ष के विषय – “डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांच करें, साफ करें और ढकें” – की जानकार देते हुए श्री नड्डा ने डेंगू के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया।