प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एक दिन के दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। वे बेंगलुरू में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ और इसके संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी, आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में नए ध्यान मंदिर और ध्यान कक्ष का उद्घाटन करेंगे। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा नेता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर० अशोक ने बताया कि प्रधानमंत्री को मैसूर पेटा और रेशमी शॉल भेंट की जाएगी। प्रधानमंत्री आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले सभा को संबोधित करेंगे।