मई 12, 2026 2:25 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ने डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को असम मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. हिमंता बिस्व सरमा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने बताया कि एनडीए सरकार ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता संभाली है। उन्होंने कहा कि श्री सरमा ने एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं। उन्होंने रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को भी असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।