नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने आज कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था की नींव रखने के लिए सरकार ने पीएम गति शक्ति के माध्यम से कनेक्टिविटी को बढ़ाया है, राजमार्गों का विस्तार किया है और वंदे भारत रेल नेटवर्क का विकास किया है। नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ- सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली और एक समृद्ध सेमीकंडक्टर मिशन है। श्री गौबा ने कहा कि देश को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने उद्योग संगठनों से सरकारों और स्थानीय निकायों के साथ अधिक ताल-मेल से काम करने का आह्वान किया।
News On AIR | मई 12, 2026 5:40 अपराह्न
पीएम गति शक्ति से कनेक्टिविटी व बुनियादी ढांचे को मिली मजबूती: नीति आयोग सदस्य राजीव गौबा