अप्रैल 28, 2026 10:31 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान के मोर्टार और मिसाइल हमले में अफगानिस्तान में 7 नागरिकों की मौत, 85 घायल

उत्तरपूर्वी अफ़गानिस्तान में कल पाकिस्तान से दागे गए मोर्टार और मिसाइलों ने एक विश्वविद्यालय और नागरिकों के घरों को निशाना बनाया। इस हमले में 7 लोग मारे गए और 85 अन्य घायल हो गए। अफ़गान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मोर्टार और मिसाइल हमले ने कुनार प्रांत की राजधानी असदाबाद के साथ-साथ प्रांत के एक अन्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों को भी प्रभावित किया।
 
इस महीने की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच चीन की मध्यस्थता से हुई शांति वार्ता के बाद ये हमले पहली हिंसक घटना थी।