विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 8 से 15 मई तक कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज़ और डोमिनिका की यात्रा पर रहेंगे। शुक्रवार को श्री मार्गेरिटा कोस्टा रिका में सैन जोश में राष्ट्रपति लॉरा फर्नांडीज डेलगार्डो के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे कोस्टा रिका सरकार में अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर सकते हैं। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के बीच भागीदारी मजबूत करने से संबंधित क्षेत्रों को पहचानने के बारे में चर्चा हो सकती है।
होंडुरास और बेलीज में वे कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें करेंगे और परस्पर सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे।
डोमिनिका में वे भारत की ओर से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के स्थलों का दौरा करेंगे। ये अक्टूबर 2012 के बाद से डोमिनिका में भारत की ओर से पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा होगी।