मई 6, 2026 8:30 पूर्वाह्न

printer

बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में रविवार तक बारिश का अनुमान है।
कोंकण और गोवा में रविवार तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।