अप्रैल 19, 2026 9:46 अपराह्न

printer

विपक्ष का आचरण महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध है: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पारित न होने देने के लिए विपक्ष की आलोचना की है। आज लखनऊ में एक संवाददाता सम्‍मेलन में उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह आचरण महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध है और देश की महिलाएं इसके लिए विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्‍होंने विधेयक को पारित न किए जाने को लोकतंत्र और महिला सशक्तिकरण के लिए दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया।